हरिद्वार। मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार सोनिका ने कहा कि कुंभ को सुव्यवस्थित एवं भव्यता के साथ आयोजन करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला आयोजन के लिए केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशन में शासन स्तर और जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। यूपी सिंचाई विभाग की भूमि में आयोजन और स्थायी तौर पर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन के आधार पर इस भूमि को आरक्षित किया गया है। इसमें कुंभ और कांवड़ मेले के आयोजन किए जाते हैं। उम्मीद है कि इसके स्थायी समाधान के लिए भी जल्द प्रयास किए जाएंगे। मेला अधिकारी ने कहा कि कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी से समन्वय करते हुए कार्य किए जाएंगे।

More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज