अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखंड की ओर से सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों को निशुल्क सेना भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अल्मोड़ा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल ने कहा कि कुमाऊं के सभी जिलों के लिए जिले के हवालबाग स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में 16 जून से 10 अगस्त तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाण्गा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी की उम्र 17 से 21 के वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून तक जिला सैनिक कार्यालय में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 2 2 3 2 2 1 0 और 2 2 3 0 2 4 6 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश