कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के काशीरामपुर इलाके में आज आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य 27 वर्षीय युवती झुलस गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक अपने गांव से एक किशोरी कोटद्वार के काशीरामपुर में रहने वाली अपनी बुआ के घर आई थी। आज अचानक मौसम ख़राब होने से तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी और एक अन्य युवती इसकी चपेट में आ गई। परिजन उपचार के लिए दोनों को बेस अस्पताल कोटद्वार ले गए। जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती का इलाज चल रहा है।

More Stories
पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराएं
राजजात के पैदल मार्गों का कार्य जल्द करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल