देहरादून। ,मौसम वैज्ञानिकों ने आज (बुधवार) और कल प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। इससे गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज (बुधवार) को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में तेज दौर की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। कहा कि बारिश के दौरान गाड़-गदेरों के आसपास खड़े न हों। खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कलदेर शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, इससे कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। उधर, आज (बुधवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात मई को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश