हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स इलाके में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ड्यूटी से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई।
दोनों युवक हल्द्वानी की ओर जा रहे थे कि तभी कॉलटेक्स के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों एक फैक्ट्री में कार्य करते थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।
बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश