नैनीताल । जिले के लालकुआँ और छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बीच आगामी एक मई से विशेष साप्ताहिक रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल नौ फेरों के लिए लालकुआँ और दुर्ग के बीच चलाई जाएगी।इसका संचालन जून माह तक जारी रहेगा। यह ट्रेन दुर्ग से गुरूवार को पूर्वाह्न दस बजकर पैंतालीस मिनट पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन अपराह्न पांच बजकर बीस मिनट पर लालकुआँ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और शुक्रवार को रात्रि आठ बजकर बीस मिनट पर चलकर अगले दिन शाम चार बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी में जनरल, सामान्य शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित शयनयान सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
एक मई से चलेगी विशेष ट्रेन

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश