हल्द्वानी। रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे मे आज रविवार सुबह बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह लगभग 9:45 बजे 112 पर सूचना मिली कि बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस (यूके 07 पीए 5115) और स्कूटी (यूके 04टी 3323) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। स्कूटी सवार भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) और आंचल सिंह (देवलचौड़ खाम) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का इलाज अभी भी जारी है।आ
सड़क हादसे में युवती की मौत

More Stories
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण