नरेंद्रनगर। भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए, नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में,टिहरी की सांसद व महारानी राज्य लक्ष्मी शाह की अगुवाई में नगर की सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखते हुए, पीले वस्त्र धारण कर, मूसल, ओखली व सिलबट्टे से तिलों का तेल पिरोया गया,तिलों के इस तेल में विशेष जड़ी बूटी डालकर, खास बर्तन में तेज आंच में पकाने के बाद, चांदी के तेल कलश में परिपूरित किया जाता है, राजमहल में पहुंचे डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत बद्रीनाथ धाम के पुजारी तेल से परिपूरित कलश की विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात राज परिवार सहित, तेल पिरोने आई सुहागिन महिलाओं को भोग लगाने के पश्चात राज परिवार द्वारा तेल कलश (गाडू घड़ा ) डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत को सौंपा जाएगा। तेल पिरोने आई नगर की 70 से अधिक सुहागिन महिलाओं द्वारा तिलों का तेल पिरोया गया। इस मौके पर महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने बताया कि करोड़ों- करोड़ हिंदुओं के आस्था का प्रतीक भगवान बद्रीनाथ(Badri Vishal) के दर्शन करने देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने अवश्य पहुंचें, उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से देश, प्रदेश में सब की सुख ,शांति और समृद्धि की कामना की है,बताते चलें कि शाम को ही राजमहल नरेंद्र नगर से सुशोभित रथ में तेल कलश की भव्य शोभा यात्रा राजमहल से बद्रीनाथ धाम के लिए, प्रस्थान किया , जो 3 में को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी और 4 मई प्रातः 6:00 बजे भगवान बद्रीनाथ धाम(Badri Vishal) के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश