October 28, 2026

अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य करें संचालित – सीएम योगी

अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य करें संचालित – सीएम योगी

खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी ने दिए निर्देश 

अधिकारी सर्वे करवाकर फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराएं – सीएम योगी

उत्तर प्रदेश। खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें। अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करके सर्वे करें। राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित करें।

इसके अलावा घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वे करवाकर फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराएं। इसकी आख्या शासन को भेजें। ताकि, समय पर आगे की कार्यवाही की जा सके। साथ ही जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराएं।