देहरादून। उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रविवार 20 अप्रैल को केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्साें में ओलावृष्टि व 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अप्रैल को भी प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जबकि 21 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश