चमोली । 2026 में प्रस्तावित नन्दा देवी राजजात यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को तय समय पर अपना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा से संबंधी निर्माण कार्य के 2 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों की सूची 10 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पडावों पर सड़क, बिजली,पानी,शौचालयों और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उरेडा विभाग को सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

More Stories
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी