टिहरी । विश्व स्वास्थ्य दिवस के
अवसर पर सोमवार को जिला सभागार में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अनुशासित जीवन और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने सभी को खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि तेल का अधिक सेवन करने से ओबेसिटी, हृदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने तेल के उपभोग पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने खाने में नमक और चीनी कम मात्रा में सेवन करने और तंदूरूस्त रहने के लिए रोजाना व्यायाम करने के लिए सभी को प्रेरित भी किया। उन्होंने सभी को पहले अपने स्तर से, अपने अपने परिवार से शुरुआत करने के लिए कहा फिर दूसरो को भी जागरूक करने की सलाह दी।

More Stories
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी