उत्त्तरकाशी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी में प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। वहां पर महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से स्थानीय उत्पाद बनाए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने बड़ेथी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जय मां कुटेटी स्वयं सहायता समूह कामदा की ओर से संचालित यूनिट में स्थानीय उत्पादों से उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सीडीओ ने मरगांव के समीप 11 स्वयं सहायता समूह के साझा प्रयास से बनाए गए आम के बगीचे का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके सरंक्षण के लिए पानी के साथ ही मनरेगा से योजनाओं से कार्य किया जाएगा। वहीं बगीचे के समीप खाली पड़ी भूमि पर सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

More Stories
पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ताओं की भर्ती अटकी: ‘समकक्ष योग्यता’ के फेर में फंसा पेंच, लोक सेवा आयोग सख्त
कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा: रेखा आर्या
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान