देहरादून। राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और किसान मान धन योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह निर्देश दिया। उन्होंने लैंड सीडिंग, आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी जल्द पूरी करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही किसान मान धन योजना को फैलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि रबी 2024-25 में 32 हजार से अधिक किसानों और 10 हजार 308 हेक्टेयर भूमि को बीमा कवर मिला। 2025-26 में इसे एक लाख किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में 300 नए किसान उत्पादक संगठन स्थापित करने और कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान 2025-26 के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 785 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक