देहरादून। औली में कल से दो दिवसीय विंटर कार्निवल
भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से विंटर गेम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से औली में कल से दो दिवसीय विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। नेशनल स्की के कोच अजय भट्ट ने बताया कि विंटर कार्निवल में स्कीइंग, स्नो बोर्ड प्रतियोगिता, स्की माउंटेनियरिंग दौड़, स्नो शू हाइकिंग, नॉडिक वाकिंग समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प और खाद्य स्टाल, बर्फ में योग, बच्चों के लिए स्नो खेल, उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्नो मैराथन आदि भी होंगे।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात