पौड़ी। जिले के बीरोंखाल में भालू ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें बुजर्ग ने मौके पर ही मौत हो गई।
बिरगणा गांव के तोल्यूं में भालू ने बकरियां चराने गदेरे में गए बुजुर्ग बलबीर सिंह (74) पर अचानक हमला कर दिया। बुजर्ग की चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
इलाके में दहशत का माहौल
जानकारी के अनुसार घटना से करीब एक किलोमीटर दूर वन विभाग की चौकी है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात