October 28, 2026

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल स्थित लेबर चौक के पास रविवार सुबह एक पेड़ से अज्ञात शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।