देहरादून। शनिवार सुबह चकराता प्रखंड से जुड़े लोखंडी-बुधेर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 700 मीटर नीचे खाई में गिरने से उसमें सवार दो स्थानीय युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल लोग हो गए जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल चकराता में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रकाश (32 )पुत्र टोलू व गुड्डू (33) पुत्र नंदिया दोनों निवासी ग्राम लेबरा-लोहारी तहसील चकराता के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर घायल गजेंद्र व सुमित उर्फ शेरू दोनों युवक भी इसी गांव के रहने वाले हैं।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक