देहरादून। वनाग्नि नियंत्रण और मानव जीव संघर्ष न्यूनीकरण के उद्देश्य से टिहरी वन प्रभाग के अंतर्गत लंबगांव रेंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टिहरी वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी रश्मि ध्यानी ने ग्रामीणों को वनाग्नि से हो रहे नुकसान उसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि जंगलों में आग लगाते हुए पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से वनाग्नि और मानव वन्यजीव संघर्ष के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक