देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से शुरू होंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष तक के 150 बालक और 150 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रदेश के हर जिले से छह अलग-अलग आयु वर्गों में किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक वर्ग से पच्चीस खिलाड़ियों को चुना जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को पन्द्रह सौ रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे अपने खेल अभ्यास को सुचारू रूप से जारी रख सकें। वहीं, 14 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत दो हजार रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दोनों योजनाओं के लिए आवेदन 31 मार्च शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।खिलाड़ियों का चयन बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की चयन प्रक्रिया 1 से 15 अप्रैल तक और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक चलेगी।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक