देहरादून। उत्तराखंड में आज सोमवार से एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है। साथ ही होली पर प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश में 10 मार्च से मौसम बदलेगा। 12 मार्च तक पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे 13 और 14 मार्च को राज्य के 11 जिलों में बारिश की संभावना बनेगी। बारिश के चलते तापमान घटेगा, जिससे ठंड में इजाफा होगा। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 मार्च तक 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि 14 और 15 मार्च को 3200 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक