देहरादून। बधवार को कांग्रेस एसटी /एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने विधिवत रूप से कार्यालय प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करनमाहरा व कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। बुधवार को इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी पार्टी देश के हर नागरिक का समान रूप से विकास चाहती है। देश की पिछडी जातियों को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मदनलाल प्रदेश की पिछडी जातियों को प्रदेश के विकास से जुड़ने के लिए जागरूक करने का काम करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल ने कहा कि मदनलाल कर्मठ और झुझारू नेता रहे है। जिन्होंने सदैव पिछडी जातियों के विकास के लिए काम किया है।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक