पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धारचूला के तवाघाट—लिपुलेख रोड पर सड़क किनारे बैठकर चाय पी रहे आधा दर्जन श्रमिकों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा आ गिरा। इस घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा नजंग गांव के पास हुआ। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे नजंग पुल के पास हुई, जहां सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह के अनुसार इस घटना में संतोष सिंह पुत्र चंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6, नौगाड़, दार्चुला, नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गणेश सिंह ठकुन्ना पुत्र चंद्र सिंह, निवासी नौगाड़, धुलीगड़ा, दार्चुला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कंपनी के चौकीदार वीरेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह, निवासी जिप्ती पांगला, धारचूला और दीपक सिंह ठगुन्ना पुत्र दलजीत सिंह, निवासी नौगाड़, धुलीगड़ा, दार्चुला भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात