हरिद्वार। उत्तर प्रदेश की तरह अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी लिखना होगा। हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।
हरिद्वार एसएसपी पद्मेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट कांवड़ मार्ग पर हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें मालिक का नाम लिखना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई, 06 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई