देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल के ग्राम चंगोरा आरगढ़ (घनसाली) निवासी उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट को अंतर्राष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम-ए में चयन होने पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की।
उन्होंने कहा हमारी देवभूमि की बेटियां आज देश दुनिया मे परचम लहरा रही है। उन्होंने हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर आयोग अध्यक्ष ने राघवी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप यूं ही उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करती रहो, हमे आप पर गर्व है।
वहीं आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को, लड़कियों को खेल ही नही हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है।

More Stories
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
फल एवं सब्जियों में रसायनों के उपयोग के विरुद्ध जागरुकता व सैंपलिंग अभियान जारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण