September 24, 2026

लोकसभा चुनाव 2024 – सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी 

लोकसभा चुनाव 2024 – सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी 

जानिए सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।  मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही लोगों को नजरें परिणाम पर होंगी। 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान %
बिहार 10.58
चडीगढ़ 11.64
हिमाचल 14.38
झारखंड 12.15
ओडिशा 7.69
पंजाब 9.64
उत्तर प्रदेश 12.94
पश्चिम बंगाल 12.63