राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की सूचना है। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत की सूचना है। तीन लोग घायल हैं, जबकि कुछ दबे हैं।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उक्त स्थान से तीन घायलों को 108 सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल के लिए रवाना।

More Stories
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं