April 19, 2026

हवा में ही खुल गया विमान का दरवाजा, करानी पड़ी आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे 177 लोग

हवा में ही खुल गया विमान का दरवाजा, करानी पड़ी आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे 177 लोग

कैलिफोर्निया। अलास्का एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार होते होते बचा। बोइंग 737-9 मैक्स विमान को उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही खुल गया। यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा गया कि बीच का केबिन दरवाजा विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। बता दें कि विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओन्टारियो के लिए जा रहा था। विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही ये घटना घटी। विमान में 171 लोग और 6 चालक दल के सदस्य स्वार थे।

दरवाजे के अलग होने की बात पता लगने के बाद पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से वापस उतरा गया। घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा, हम घटना के बारे में जांच कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और कैसे हुआ।