रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जो पहुंच रहा है उसे अब बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। आज यानी की 15 अक्टूबर को इस सीजन की पहली बर्फबारी केदारनाथ में हुई है। विगत 25 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ था। आज नवरात्र के पहले दिन केदारनाथ धाम में बर्फ के फाहे पड़े हैं।
मौसम पिछले कई दिनों से यहां खराब हो रहा था और आज से बर्फबारी भी शुरू हो गई है। रविवार को बाबा केदार के धाम में बर्फबारी हुई और इसकी वीडियो भी सामने आई। बर्फबारी के बीच श्रद्धालु यहां बाबा केदार के जर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है।

More Stories
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात