नई दिल्ली। रविवार की सुबह इजरायल में फंसे दस और उत्तराखण्ड वासी सकुशल अपने देश लौटे। रविवार को 01:30 (am) बजे और 08:00 (am) बजे ये सभी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। ऑपरेशन विजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दस नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया और उत्तराखंड सदन दिल्ली विश्राम एवं जलपान के बाद गंतव्य स्थान के लिए आवश्क्यतानुसार व्यवस्था की गई।
अपने सकुशल वापस आने के उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद कहा। बीते दो दिन से इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

More Stories
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सीता सर्किट को पर्यटन के मानचित्र पर दिलाई जाएगी नई पहचान
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री