श्री बदरीनाथ धाम। पितृ पक्ष की समाप्ति के दिन पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर बदरीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तर्पण एवं पिंड दान किया। 29 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष आज शनिवार को समाप्त हो गया।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस दौरान पितृ पक्ष में आज बदरीनाथ मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। शुक्रवार तक यह संख्या 192999 ( एक लाख बयानबे हजार) थी। इस दौरान लगभग चालीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पिंडदान-तर्पण किया।

More Stories
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सीता सर्किट को पर्यटन के मानचित्र पर दिलाई जाएगी नई पहचान
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री