देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

More Stories
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान