देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और सीएम धामी ने ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘शिक्षक दिवस’, हमें अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक, देश एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपने विद्यार्थियों को अनुशासनप्रिय बनाते हैं एवं उनमें नैतिक मूल्यों के गुण रोपित कर उनकी प्रतिभा का विकास करते हैं, जिससे वे आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान कर सकें। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे युवा पीढ़ी में ईमानदारी, सत्य, न्याय, करूणा और कर्तव्यनिष्ठा जैसे आदर्श मूल्यों को आत्मसात कराएं।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य समय पर पूर्ण करें
राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
निर्माण कार्य निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए