देहरादून। देहरादून मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की विशेष पहल पर कल एमडीडीए रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस प्रकार से डेंगू के कैसे बढ़ते जा रहे हैं इसके मध्य नजर एमडीडीए कल दोपहर 3:00 बजे से रक्तदान के विशेष शिविर को लगाने का निर्णय लिया है।
बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की एमडीडीए सामाजिक कार्यों और आमजन के हित के लिए गंभीर है लिहाजा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है बंशीधर तिवारी ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई रक्तदान का इच्छुक है तो वह एमडीडीए के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दफ्तर में आकर रक्तदान कर सकता है।

More Stories
हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त