चोरी के लाखों रुपए बरामद, चार को हुई जेल
व्यापारियों ने 51 हजार का दिया इनाम
चार को भेजा था जेल, बरामद हुए थे 11 लाख 90 हजार रुपये
रुड़की। स्थानीय पुलिस ने व्यापारी के ऑफिस से हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर लाखों का कैश बरामद किया।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कप्तान अजय सिंह को पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। गौरतलब है कि बीते 17 अगस्त को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर निवासी नवीन गोयल के आफिस के दरवाजे का शीशा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपयों की कैश चोरी की थी।
इस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया। गंगनगर पुलिस टीम की मेहनत से 4 अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 11 लाख 90 हजार रुपये कैश बरामद हुए।
सोमवार को नवीन गोयल, सचिन गुप्ता एवं व्यापार मण्डल रुड़की के अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए एसएसपी अजय सिंह को पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 51 हजार रुपये का चेक सौंपा।

More Stories
हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त