कोटद्वार। चैलूसैन ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के पास एक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से उसमें सवार गौतम बुद्ध नगर के दो युवकों की मौत हो गई। गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि यूपी से दो युवक गुरुवार को अपनी कार से गुमखाल चैलूसैन सिलोगी मार्ग द्वारा ऋषिकेश जाने का मन बनाया।
सिलोगी से करीब दो किमी पहले रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार मचने और शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाया। हादसे में कार में सवार दो युवकों ओमबीर (31) औक एक अन्य व्यक्ति सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या