September 29, 2026

उत्तराखण्ड मूल के वैज्ञानिक डॉ.कुलदीप नेगी भी इसरो के चंद्रयान -3 मिशन का अहम हिस्सा

उत्तराखण्ड मूल के वैज्ञानिक डॉ.कुलदीप नेगी भी इसरो के चंद्रयान -3 मिशन का अहम हिस्सा

वैज्ञानिक कुलदीप सिंह नेगी का मूल गांव ग्राम बुरगांव देवराज खाल, जिला पौड़ी

मेरठ। इसरो के सम्मानित वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की कक्षा में स्थापित कर देश का नाम रोशन कर दिया। इन्हीं वैज्ञानिकों की टीम में उत्तराखंड के ग्राम बुरगांव देवराज खाल, जिला पौड़ी गढ़वाल के वैज्ञानिक डॉक्टर कुलदीप नेगी भी शामिल है।

वे मेरठ में रहते हैं। डॉक्टर कुलदीप सिंह नेगी, पुत्र शिशुपाल सिंह नेगी निवासी शास्त्री नगर निवासी है। डॉ कुलदीप सिंह नेगी ने रुड़की IIT से इंजीनियरिंग और PHd की डिग्री हासिल की। उनका चयन ISRO में project officer के रूप में हुआ था और आज वे ISRO का अहम हिस्सा हैं।

डॉक्टर कुलदीप सिंह नेगी चंद्रयान मिशन के project officer के रूप में अहम भूमिका में थे। इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण भाग लैंडर की स्पीड से संबंधित था, और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। वे इस पूरे प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में थे। बंगलौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वालों में डॉक्टर नेगी भी प्रमुख थे। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा उत्तराखंड अपने को गौरवान्वित महसूस कर उनके पिता और परिवार को बधाइयां दे रहा है।