भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
आज सात जिलों में स्कूल बंद
कोटद्वार। उत्तराखण्ड में जारी बरसात ने प्रदेश की सूरत ही बिगाड़ दी। सड़कें, पुल समेत कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पौड़ी राजमार्ग में दुगड्डा के करीब सड़क दलदल में तब्दील हो गयी है। यातायात दो दिन से बाधित है। लेकिन स्थानीय लोग घुटनों पर बैठकर किसी तरह दल दल को पार कर रहे।
वीडियो में लोग दुगड्डा के करीब आमसौड़ में किसी तरह जान बचाते हुए दल दल को पार कर रहे हैं। प्रदेश के कई इलाकों में स्कूली बच्चे व लोग जुगाड़ से बनाई पुलिया को पार कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस प्रकार के भी कई वीडियो वॉयरल हो रहे हैं।

More Stories
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश