देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलाधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग टिहरी के नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में बाधित है। वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए ज्यादातर जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर जिले में तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात
ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, नलकूप से सुधरेगी जलापूर्ति