नई दिल्ली। इंस्टैंट मल्टीमीडिया एप टेलीग्राम (Telegram) ने आखिरकार उस फीचर को रिलीज कर ही दिया, जिसका इंतजार टेलीग्राम के यूजर्स को लंबे समय से था। टेलीग्राम ने Telegram Stories फीचर को रिलीज कर दिया है और अब यह सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। वैसे तो स्टोरीज का फीचर इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप में बहुत पहले से है लेकिन Telegram का Stories फीचर इनसे काफी अलग है, क्योंकि इसमें एडिट का भी ऑप्शन है।
टेलीग्राम स्टोरीज के साथ स्टीकर, लोकेशन और कैप्शन का भी ऑप्शन मिलेगा। टेलीग्राम स्टोरीज मीडिया एडिटर को भी सपोर्ट करेगा। स्टोरीज के लिए प्राइवेसी फीचर भी मिलता है। टेलीग्राम स्टोरीज के व्यू के लिए Everyone, My Contacts, Close Friends और Selected Contacts का ऑप्शन मिलेगा। टेलीग्राम स्टोरीज न6, 12, 24 और 48 घंटे के लिए होगी। बता दें कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टोरीज 24 घंटे के लिए होती हैं। सबसे खास बात यह है कि आप स्टोरीज को सेंड करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे।

More Stories
एक बार फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल के दाम
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक से चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा
विमानन कंपनी गो फर्स्ट को अपनी संपत्ति बेचकर चुकाना होगा कर्ज, एनसीएलटी ने दिया आदेश