देहरादून। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा किया है। नई दरों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब ईंधन के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। पिछले दस दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब पांच रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा संशोधन के बाद देहरादून में पेट्रोल 97.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.18 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। ईंधन के साथ-साथ सीएनजी उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। देहरादून में सीएनजी के दाम तीन रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 97 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने फल, सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
एक बार फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल के दाम
Oplus_131072

More Stories
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक से चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा
विमानन कंपनी गो फर्स्ट को अपनी संपत्ति बेचकर चुकाना होगा कर्ज, एनसीएलटी ने दिया आदेश
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार