ऋषिकेश। सुबह हुई झमाझम बारिश से ढालवाला और चौदहबीघा में लोगों के घरों और दुकानों में भर गया। लोग दिन भर घरों में घुसे पानी को निकालते रहे। ढालवाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 चौहदबीघा में पांच नंबर वार्ड के कुछ क्षेत्रों में पानी भर गया। वहीं, बरसाती नाले के उफान पर आने से भी लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई परिवारों का घर का सामान खराब हो गया। कई लोग अपने घरों का पानी निकालते रहे। रात को जिन घरों में पानी घुस गया था उन लोगों ने अपने घरों की बिजली बंद कर दी थी।
शुक्रवार सुबह नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिल्ट और मलबा हटाया। वहीं, ढालवाला में नाला आबादी की ओर न आएं इसके लिए पालिका प्रशासन ने वहां पर मलबा डालकर उसका रुख बदला। वहीं, चंद्रभागा नदी भी उफान पर है। इससे आसपास की कॉलोनियों में जलभराव का खतरा हो गया है। कॉलोनियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सीता सर्किट को पर्यटन के मानचित्र पर दिलाई जाएगी नई पहचान
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री