देहरादून। उत्तराखण्ड की बागेश्वर विधानसभा सीट मतदान 5 सितम्बर को होगा। चुनाव आयोग ने देश के विभिन्न हिस्सों में रिक्त सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है।

17 अगस्त से नामांकन होंगे। 21 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है। 5 सितंबर को वोटिंग होगी और 8 सितंबर को चुनावी नतीजा आएगा। बागेश्वर सीट कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुई थी। 2022 के चुनाव में यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस सीट पर एक बार फिर भाजपा व कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होगा।


More Stories
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल
हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक