देहरादून। आज देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन दो जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि अगले तीन दिन भी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका है।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन