देहरादून। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान और पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान मिला है।
विभिन्न मापदंडों में पूर्ण अंक प्राप्त करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग में उत्तराखण्ड 97.44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश 96.15 प्रतिशत के साथ दूसरे, अरूणाचल प्रदेश 90.67, मिजोरम 88.06 और त्रिपुरा 76.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने इस उपलब्धी के लिए पूरी सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी है।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन