देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम बदले रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा, लेकिन इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है।
पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बारिश के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया