चमोली । रविवार तड़के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल े कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिसे देख गुलदार भाग गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत है।~मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हीरा देवी(42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया है। गांव में गुलदार के धमक से ग्रामीणों में दहशत बनीं हुई है।

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक