October 27, 2026

इसी महीने से दोबारा शुरू होगी ‘गो फस्ट’ की सर्विस, कंपनी ने डीजीसीए को सौंपा रिवाइल प्लान

इसी महीने से दोबारा शुरू होगी ‘गो फस्ट’ की सर्विस, कंपनी ने डीजीसीए को सौंपा रिवाइल प्लान

नई दिल्ली। पिछले महीने खुद को दिवालिया घोषित करने वाली एयरलाइंस गो फर्स्ट इसी महीने अपनी सर्विस फिर शुरू कर सकती है। कंपनी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि वह अपनी 90 प्रतिशत से ज्यादा शेड्यूल फ्लाइट्स को महीने के आखिर तक दोबारा चालू कर देगी। हालांकि कंपनी ने 19 जून तक सभी उड़ानें रद्द की हुईं हैं।

इसके साथ ही जानकारी ये भी है कि डीजीसीए गो फर्स्ट के रिवाइवल प्लान को इसी हफ्ते मंजूरी दे सकता है। सूत्रों का कहना है कि प्लान को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अगले दो हफ्ते के अंदर अपनी फ्लाइट सर्विस को शुरू कर सकती है। गो फर्स्ट ने सिविल एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए को रिवाइल प्लान सौंप दिया है। इसके हिसाब से कंपनी डेली 157 फ्लाइट्स को ऑपरेट कर सकती है। हालांकि वह पहले डोमेस्टिक रूट्स पर रोजाना 167 फ्लाइट्स चलाया करती थी।