हिम सन्देश, 14 मई 2023, रविवार, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई व स्वच्छता का निरंतर विशेष ध्यान रख रहे पर्यावरण मित्रों को किसी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यावरण मित्रो को साफ-सफाई कार्य करने मे कोई परेशानी न हो।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चन्द्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में साफ-सफाई का कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 50 पर्यावरण मित्रो को गर्म जैकेट, टोपी एवं जूते उपलब्ध कराये गये, ताकि पर्यावरण मित्रों को विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई का कार्य करने मे कोई दिक्कत व परेशानी न हो।

More Stories
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत