October 28, 2026

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दुःख व्यक्त किया

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दुःख व्यक्त किया
  • पूर्व में घटित किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो – सतपाल महाराज

हिम सन्देश, 24 अप्रैल 2023, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में अधिकारियों, कर्मचारियों और हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियों को बेहद सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। यात्रा काल के दौरान हर प्रकार की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पूर्व में घटित किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।